फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Tantric who abducted a teenage girl was caught, beaten up, and handed over to the police.

Meerut News: किशोरी का अपहरण कर ले जाने वाले तांत्रिक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Wed, 12 Aug 2026 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Tantric who abducted a teenage girl was caught, beaten up, and handed over to the police.
- शक होने पर गाड़ी चालक ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पत्नी को तलाक दे चुका तांत्रिक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। किराए की गाड़ी से दिल्ली ले जाते हुए चालक को शक हुआ तो उसने तांत्रिक से पूछताछ शुरू की। लोगों ने तांत्रिक को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के भाई ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि छह साल पहले उसने अपनी बहन की शादी शास्त्रीनगर निवासी तांत्रिक अजीम से की थी। विवाद के चलते एक साल पहले दोनों में तलाक हो गया। इससे तांत्रिक उससे रंजिश रखने लगा। उसने बदला लेने के लिए तांत्रिक उसकी बड़ी बहन के घर मंगलवार रात 1.30 बजे पहुंच गया और वहां रह रही नाबालिग छोटी बहन को बहला फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन

किराए की गाड़ी में वह उसे दिल्ली ले जा रहा था। सूचना पर उन्होंने आरोपी को लगातार कॉल किए। उसने फोन नहीं उठाया। इस पर किराए की गाड़ी के चालक को शक हुआ। उसने किशोरी के बारे में जानकारी की तो उसने उसे पत्नी बताकर बरगलाने का प्रयास किया। शक होने पर चालक ने रास्ते में कार रोक ली और आसपास के लोगों के सहयोग से तांत्रिक अजीम को दबोच लिया। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed