फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the talls as about child labour

बाल श्रम कानून के बारे में जानकारी दी

Sun, 22 Sep 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
the talls as about  child labour
बाल श्रम कानून के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव उकसिया में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के तत्वावधान में 18 गांवों के युवा मंडलों का महासम्मेलन और विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जहां सभी सदस्यों ने गांवों में हो रहे बदलाव और समस्याओं के विचारों को साझा किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बाल श्रम, बाल विवाह और बाल अधिकारों के बारे में विधिक जानकारी से अवगत कराया।

उकसिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राज मोहन ने बाल मित्र ग्राम में शिक्षा में आ रहे परिवर्तन की सराहना करते हुए शिक्षा के प्रति जागरूक किया। डॉ. पीयूष अग्रवाल ने शिक्षा को लेकर हर संभव प्रयास करने का वादा किया। संजय कुमार, अशोक निगम, संजीव गौतम, डॉ. सत्यप्रकाश गौतम, अमन बंसल आदि अधिवक्ता रहे। उन्होंने युवाओं को कानूनों से अवगत कराया। वहीं, बाल मित्र ग्राम कल्याणपुर के ग्राम प्रधान सुधीर चौधरी ने युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। गढ़मुक्तेश्वर से राहुल कुमार, हापुड़ से युवा नेता विभोर त्यागी, एबीआरसी रोहटा, वैभव कुमार फिजियोथैरेपी, डॉ. अंकित मलिक, डॉ. अनीस, करणपाल, पूजा अंतल ने भी युवाओं को जीवन में शिक्षा का महत्व और योग के संबंध में जानकारी दी। जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने सभी को स्मृति प्रतीक देकर सम्मानित किया। संचालन शेरखान ने किया। इस दौरान सचिन गुर्जर, आशीष, विकास शाहनवाज, जाकिर हुसैन, नाजिम पंवार, राहुल, सुबोध, नीतू, फातिमा, नितिन, अंशू, शेरखान, उपासना, पुष्पेंद्र कुमार, सोफिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed