{"_id":"5b17efe44f1c1b684d8b4f76","slug":"the-suspect-used-to-hide-in-deoband-arrested-high-alert-in-many-cities","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में छुपकर रह रहा था संदिग्ध, दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कई शहरों में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में छुपकर रह रहा था संदिग्ध, दिल्ली पुलिस ने दबोचा, कई शहरों में हाई अलर्ट
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
शहर में हाई अलर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जासूसी के संदेह में दिल्ली में पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी उमर फारुक लगभग 11 साल तक देवबंद में रहा। एक मदरसे में पढ़ाई करने के साथ उमर ने यही के पते पर अपना पासपोर्ट बनवा लिया। खुफिया एजेंसियों ने फर्जी दस्तावेज से बनाए गए पासपोर्ट की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब पंद्रह दिन पहले देवबंद में छिपे बर्मा के एक नागरिक को फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनाने के आरोप में दबोचा था।
विज्ञापन
देवबंद में फर्जी पासपोर्ट बनाए जाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ताजा मामला दिल्ली पुलिस द्वारा जासूसी के संदेह में पकड़े गए बांग्लादेश के मोहम्मद उमर फारुक का है। दिल्ली पुलिस ने उसे देवबंद आते समय रास्ते में पकड़ा है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक उमर फारुक वर्ष 2007 से 2012 तक देवबंद में रहा। उमर ने यहां पढ़ाई भी की। उसने वर्ष 2012 में ही देवबंद के पते पर पासपोर्ट बनवा लिया था। जिस पर वह कई देशों की यात्रा कर चुका है। उमर के बयान के बाद देवबंद में खुफिया एजेंसियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एलआईयू से लेकर तमाम दूसरी एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उमर देवबंद के किस मदरसे में पढ़ा, वह किन किन लोगों के संपर्क में था और इतने वर्षों तक वह किन किन ठिकानों पर रहा। इसके साथ ही खुफिया इकाई के अधिकारी कोतवाली का रजिस्टर खंगालने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की पूछताछ रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि 19 मई को खुफिया इकाई के अधिकारियों ने बर्मा के रहने वाले जुनैद खान नामक युवक को गिरफ्तार किया था। जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनाने की फिराक में था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/