{"_id":"690e044cfd58f9e9b20d47a0","slug":"the-sugarcane-bond-was-closed-after-the-farmer-was-declared-dead-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104722-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान को मृत घोषित कर गन्ने का बांड किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान को मृत घोषित कर गन्ने का बांड किया बंद
विज्ञापन
दौराला - किसान शीलारामपाल। जिसे मृत घोषित कर बांड बंद कर दिया गया।
दौराला गन्ना समिति पहुंचने पर किसान को हुई जानकारी
समिति सचिव ने कर्मचारी को तत्काल बांड खुलवाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सहकारी गन्ना विकास समिति दौराला में गांव गहलता निवासी किसान शीलारामपाल को मृतक घोषित कर बांड बंद कर दिया। शुक्रवार को शीलारामपाल समिति में पहुंचे और बांड बंद किए जाने का कारण पूछा। कर्मचारी उन्हें देख दंग रह गए। किसान को सामने पाकर समिति सचिव ने तत्काल बांड चलवाने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के गांव गहलता निवासी किसान शीलारामपाल बिजनौर ब्लॉक से एडीओ एग्रीकल्चर पद से सेवानिवृत्त हैं। किसान ने बताया कि किनौनी शुगर मिल की दौराला गन्ना समिति में उसका गन्ना पर्ची बांड संख्या 339 और गांव संख्या 5031 है। समिति सुपरवाइजर ने उन्हें मृतक बताकर उनका बांड बंद कर दिया। बांड बंद होने के कारण उनके पास पर्ची नहीं पहुंची। इस कारण खेत में गन्ने की छिलाई नहीं हो सकी। गन्ने की छिलाई नहीं होने के कारण गेहूं की बुवाई भी देरी से होगी।
गन्ने की पर्ची नहीं आने के कारण शुक्रवार को वह गन्ना समिति पहुंचे। समिति पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि उन्हें मृतक घोषित कर उनका बांड बंद कर दिया गया था। उन्होंने समिति सचिव प्रदीप यादव से इसकी शिकायत की। सचिव भी उन्हें सामने पाकर हैरान रह गए। सचिव का कहना है कि कर्मचारी को बुलाकर बांड खुलवाने के आदेश दिए गए हैं। जल्द किसान को पर्ची जारी की जाएंगी।