{"_id":"693ac4a774d42190c40d6fef","slug":"the-students-brother-created-a-ruckus-after-not-receiving-her-marksheet-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110990-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्रा की मार्कशीट नहीं मिलने पर भाई ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्रा की मार्कशीट नहीं मिलने पर भाई ने किया हंगामा
विज्ञापन
कृषक पी जी कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य थाने में शिकायत लेकर पहुंचे। (मवाना)
प्राचार्य ने समझा बुझाकर शांत किया, कृषक पीजी काॅलेज का मामला
कार्यवाहक प्राचार्य ने कार्यालय अधीक्षक के खिलाफ थाने में दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक पीजी काॅलेज की बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा की मार्कशीट नहीं मिलने पर उसके भाई ने विद्यालय में हंगामा किया। जिसे काॅलेज के कार्यवाहक प्राचार्य ने समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक को पत्राजात उपलब्ध कराकार कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
प्राचार्य को दिए पत्र में कहा कि उसकी बहन सेबी ने 2003 में बीकाम द्वितीय वर्ष की परीक्षा कृषक पीजी काॅलेज से दी थी। बहन महाविद्यालय में मार्कशीट लेने पहुंची तो बताया गया कि मार्कशीट यूनिवर्सिटी के पास है। यूनिवर्सिटी जाने पर पता चला कि काॅलेज ने नंबरों का रिकार्ड नहीं भेजा है। नंबर यूनिवर्सिटी भिजवाने की मांग की। इस संबंध में कार्यवाहक प्राचार्य विमलेश मिश्रा ने कार्यालय अधीक्षक को पत्राजात उपलब्ध कराकर अग्रसर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
कार्यवाहक प्राचार्य ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि बीकॉम, बीएससी होम साइंस तथा अन्य स्ववित्तपोषित कक्षाओं की फीस गबन के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज है। हरनंदन सिंह द्वारा आज तक छात्र-छात्राओं के संबंधित अभिलेख जानबूझकर उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस कारण महाविद्यालय में लगातार कई दिनों से अत्यधिक तनाव एवं हंगामे की स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में बीकॉम की एक छात्रा के आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। तत्काल प्रभाव से आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कराने का कष्ट करें।
विज्ञापन
वहीं कार्यालय अधीक्षक हरनंदन का कहना है कि उनका इससे कोई संबंध नहीं है। यह काम शिक्षक का होता है।