{"_id":"67e5b2a3f8ed18ad2e0664f8","slug":"the-student-and-the-driver-travelling-in-the-tempo-were-beaten-up-and-the-glass-of-the-tempo-was-broken-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108268-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: टेंपो सवार छात्रा और चालक को पीटा, टेंपो का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: टेंपो सवार छात्रा और चालक को पीटा, टेंपो का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
बहसूमा। छोटा मवाना स्थित कॉलेज से परीक्षा देकर टेंपो में घर लौट रही छात्राओं के साथ बाइक सवार चार युवकों ने मुख्य मार्ग पर टेंपो रोककर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियाें ने टेंपो चालक के साथ भी मारपीट करते हुए शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने टेंपो चालक सोनू निवासी रामराज व घायल एक छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार को छोटा मवाना स्थित एक कॉलेज में परीक्षा देकर अपनी आठ सहेलियों के साथ टेंपो में सवार होकर घर लौट रही थी। रास्ते में मुख्य मार्ग पर स्थित भंडोरा फैक्टरी के पास दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने टेंपो को रुकवाकर उसमें सवार क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी छात्रा के साथ मारपीट कर नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। इस दौरान चीख पुकार मच गई। चालक ने विरोध किया तो आरोपियों ने टेंपो का शीशा तोड़ दिया। बेल्ट से हमला कर चालक को घायल कर दिया। हमले में पीड़ित छात्रा भी घायल हो गई। टेंपो में सवार छात्राओं की चीख पुकार सुनकर लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा ने कस्बा निवासी हिमांशु, दीपक व छोटा मवाना निवासी हर्ष, सत्यम के खिलाफ तहरीर दी है।
कस्बा निवासी हिमांशु व गांव निवासी छात्रा बुआ की लड़की है। बताया गया कि इनमें आपस में विवाद चल रहा है। टेंपो में उसी के साथ मारपीट कर उतारने की कोशिश करना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी इंदू वर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।