फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the struggale against SCST law will continue

एससीएसटी कानून के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा

Thu, 30 Jul 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
the struggale against SCST law will continue
मोदीपुरम। 70 सालों में देश की सरकारों ने सवर्णों से भेदभाव किया है। बाबा साहेब आंबेडकर ने दस वर्ष के लिए आरक्षण की व्यवस्था की थी। केंद्र सरकारों ने स्वार्थ के चलते इसे बरकरार रखा है। इससे न केवल सवर्णों का शोषण हुआ है, वरन समाज हाशिये पर चला गया है। ये विचार पल्लवपुरम स्थित जिला कार्यालय पर बुधवार को पहुंचे राष्ट्रीय जन लोक पार्टी के संरक्षक शेर सिंह राणा ने रखे।
विज्ञापन

बैठक में मुस्लिम राजपूत वर्ग के लोगों ने भाग लिया। शेर सिंह राणा ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट काला कानून है। यह समाज में भेदभाव बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि इस काले कानून से समाज का 80 फीसदी तबका पीड़ित है। जिसमें सवर्ण, ओबीसी, अल्पसंख्यक आते हैं। सवर्णों को जोड़ने के लिए गांव, कस्बा एवं नगरों आदि में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जब तक सरकार इस काले कानून में परिवर्तन नहीं करती संघर्ष जारी रहेगा। बुलंदशहर से आए मुफ़्ती आसिफ ने बताया कि इस काले कानून का डटकर विरोध करना चाहिए। हमारा युवा पढ़ लिखकर भी आरक्षण का दंश झेल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। यहां मौलाना नावेद राणा, मौलाना शम्स तबरेज, राशिद चौहान, राहत राणा, शेखर दुल्हेड़ा, मोंटी दुल्हेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed