फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The strike will continue till the removal of the Additional Tehsildar

अपर तहसीलदार को हटाने तक जारी रहेगा धरना

Wed, 25 Sep 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
The strike will continue till the removal of the Additional Tehsildar
अपर तहसीलदार को हटाने तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

सरधना। तहसील मुख्यालय पर अपर तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर सरधना बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। धरने को प्रगति बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक अपर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा।

सरधना बार के अधिवक्ता तहसीलदार न्यायिक और राजस्व न्यायालयों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडे हैं। इसे लेकर अधिवक्ता कई दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारी वकीलों की बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे वकीलों में रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार के प्रगति बार के अधिवक्ता धरने में शामिल हुए। वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ कार्रवाई कराकर रहेंगे। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर संजीव पंवार, नवनीत गौतम, विक्रम त्यागी, नितिन चांदना, लियाकत अली, प्रमोद सिंघल, सतवीर सिंह, तपेश्वर त्यागी, मलखान सैनी, अशोक गोयल, अमित कुमार, सुनील उपाध्याय, कमल राज, मोहित शर्मा, प्रशांत त्यागी, ब्रजपाल शर्मा, हेमचंद शर्मा, विरेंद्र सैनी, सत्यप्रकाश, सुरेंद्र, चंद्रपाल, कुलदीप शर्मा, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed