{"_id":"5db0b9b88ebc3e93a8447e4c","slug":"the-strike-finished-after-the-legislater-promise-sardana-news-mrt4501869130","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त
विज्ञापन
कालंदी नवादा मार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर चल रहे ग्रामीणों के अनिश्चितकालीन धरने में पहुंचे सि?
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के आश्वासन पर धरना समाप्त
सरधना। कालंदी-नवादा मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का धरना सिवालखास विधायक व एक्सईएन के आश्वासन के बाद बुधवार को धरना समाप्त हो गया। विधायक ने ग्रामीणों से 5 नंबर से सड़क निर्माण चालू कराने की जिम्मेदारी ली।
आठ दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों द्वारा 25 अक्तूबर को महापंचायत का एलान व ग्रामीणों के भारी रोष को देखते हुए बुधवार को सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवाई व पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। वहां विधायक को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद ग्रामीणों ने विधायक को अपनी बात रखने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि पांच नवंबर से सड़क निर्माण शुरू कराना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं, एक्सईएन सीपी सिंह ने भी निर्माण शुरू कराने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार अवनीश कुमार, सीओ सरधना पंकज कुमार सिंह, जेई आसिफ, अनिल खेड़ा, राहुल प्रधान, प्रवीन सिंह, धामा ठाकुर, लाखन सिंह, आशीष, सुभाष प्रधान, प्रदीप आदि मौजूद रहे।