फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stream of patriotism will flow, every class will say mother greet you

बहेगी देशभक्ति की धारा, हर वर्ग कहेगा मां तुझे प्रणाम

Sat, 03 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
The stream of patriotism will flow, every class will say mother greet you
बहेगी देशभक्ति की धारा, हर वर्ग कहेगा मां तुझे प्रणाम
विज्ञापन

मेरठ। फिरंगियों को देश से भगाकर भारतमाता को आजादी क ी सतरंगी चुनर उढ़ाने वाले रणबांकुरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हर वर्ष की भांति इस बार भी अमर उजाला क्रांतिवीरों की याद में ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान का आयोजन कर रहा है। आजादी के मतवालों क ी आवाज जन-जन और हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ का कारवां सफलता के दस वर्ष पूरे कर ग्यारहवें पायदान की ओर कदम बढ़ा चुका है।
साल 2009 से शुरू हुआ ‘मां तुझे प्रणाम’ का यह अभिनव अभियान जनसहयोग और समाज की भागीदारी से हर वर्ष कामयाबी के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस बार 10 अगस्त से ‘मां तुझे प्रणाम’ के आयोजनों की शृंखला शुरू हो रही है। हर वर्ष की तरह इस साल भी समाज के हर वर्ग, विद्यार्थियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं को जोड़ते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा को सजाया गया है। जहां हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगकर शहीदों को सलाम और भारत माता को प्रणाम करेगा।
विज्ञापन

इस प्रकार होंगे कार्यक्रम
10 अगस्त- बाइक रैली सुबह 08 बजे अमर उजाला मोहकमपुर प्रधान कार्यालय से शुरू होगी। बेगमपुल, तेजगढ़ी होते हुए पीवीएस मॉल में इसका समापन होगा। बाइक रैली में हेलमेट लगाकर आना अनिवार्य है। इसमें समाज के हर वर्ग से कोई भी व्यक्ति, पुरुष, महिलाएं भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त- तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 2 बजे से सम्राट हैवेंस रेस्टोरेंट गढ़ रोड में होगा। प्रतियोगिता से पहले ऑडिशन होंगे। इसमें समाज के हर वर्ग की युवतियां, महिलाएं, छात्राएं शामिल हो सकती हैं।
13 अगस्त- इंटर स्कूल समूह डांस प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 10 बजे से होगी। सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए।
14 अगस्त- कवि सम्मेलन व मुशायरा चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में शाम 7 बजे से होगा। इसमें शहर का हर व्यक्ति, महिलाएं, पुरुष परिवार सहित भाग ले सकते हैं।
15 अगस्त- सामूहिक राष्ट्रगान शहर के सभी चौराहों, स्कूलों, संस्थानों, कालोनियों में सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान 52 सेकेंड के लिए अपनी जगह पर रुककर राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति के इस त्योहार में अपनी सहभागिता दें।

इन नंबरों पर संपर्क कर लें जानकारी
किसी भी आयोजन संबंधी जानकारी, पंजीयन कराने और सुझाव के लिए 9897071564 या 9897551109 नंबर पर संपर्क करें। अमर उजाला के सिटी सेंटर बच्चा पार्क स्थित कार्यालय और मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed