फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The stray dogs killed the woman without naught, senses of the young woman were seen

आवारा कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला, शव देख लोगों के उड़ गए होश

Tue, 06 Jun 2017 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 06 Jun 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
The stray dogs killed the woman without naught, senses of the young woman were seen
अवारा कुत्ते

खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों ने एक महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला। इसके बाद जैसे ही गांव के लोगों ने यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन


सहारनपुर में खूंखार हो चुके आवारा कुत्तों ने लखनौती गांव में एक सफाईकर्मी महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। कुत्ते उसे नोंचकर खा गए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने दिल दहला देने वाला यह दृश्य देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने लाठी-डंड़ों से हमलाकर कुत्तों को भगाया। इससे पहले गर्मी में सुनसान सड़क पर महिला मदद के लिए चिल्लाती रही, मगर जब तक लोग पहुंचे, उसकी जिंदगी खत्म हो चुकी थी। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने प्रशासन से आदमखोर कुत्तों से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव लखनौती निवासी 55 वर्षीय महिला बाला देवी सफाई कर्मी है। मंगलवार को वह गांव में सफाई करने के लिए गई थी। सफाई करने के बाद जब कूड़ा डालने के लिए गांव के बहार गई तो आवारा कुत्तों ने उसे घेर कर नीचे गिरा दिया। कुत्ते उसे नोंचकर खा गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ राहगीर वहां से गुजरे तो यह हृदयविदारक दृश्य देखकर सन्न रह गए। उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ाया और महिला का शव उनके चंगुल से छुड़ाया। इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से गांव मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की है। एसडीएम नकुड़ डीपी सिंह का कहना है कि घटना को गंभीरता से लिया जाएगा और खतरनाक कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रयास किए जाएंगे।

गर्मी में सुनसान थी सड़क, चिल्लाती रही महिला

The stray dogs killed the woman without naught, senses of the young woman were seen
अवारा कुत्ते

प्रचंड गर्मी होने के कारण दोपहर के समय गांव की सड़कों पर सन्नाटा था। अधिकतर लोग अपने घरों में ही कैद थे। इसके चलते ही घटना के दौरान जब महिला कुत्तों से बचने के लिए चिल्लाती रही तो समय से उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। जब तक कुछ राहगीर वहां पहुंचे तब तक कुत्ते उसकी जान ले चुके थे। यदि समय पर लोगों की मदद मिल जाती तो शायद महिला की जिंदगी बच जाती।

इंसान को कब तक निवाला बनाते रहेंगे आवारा कुत्ते
जिले में खूंखार कुत्तों का आतंक जारी है। बाला देवी से पहले भी यहां बच्चों से लेकर बड़े तक को आदमखोर कुत्ते अपना निवाला बनाते रहे हैं। आखिरकार ये कुत्ते कब तक इंसानों और जानवरों को अपना शिकार बनाते रहेंगे। जनपद के नकुड़, चिलकाना सहित अन्य क्षेत्रों में कुत्तों के हमले में कई जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। 

गर्मी में बच्चों पर रखें नजर
एसडीएम नकुड़ डीपी सिंह का कहना है कि आदमखोर कुत्तों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही अभिभावक भी सतर्क रहें कि अधिक गर्मी में बच्चे बाहर न आएं। ऐसे कुत्ते सुनसान सड़कों पर बच्चों को आसानी से निशाना बना सकते हैं। इतनी गर्मी में खूंखार कुत्तों के साथ ही अन्य मवेशी भी भूख प्यास में ऐसे हमले कर देते हैं। इसलिए बच्चों को अकेला बाहर न छोड़ें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed