फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The story of Shri Krishna's childhood leela moved everyone.

Meerut News: श्रीकृष्ण की बाल लीला की कथा ने भाव-विभोर किया

Wed, 08 Oct 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
The story of Shri Krishna's childhood leela moved everyone.
सरधना। नगर क मोहल्ला छावनी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा में शामिल महिला श्रद्धालु। आयोजक
सरधना। विश्व भारती पब्लिक स्कूल छावनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत पांचवें दिन कथावाचक पंडित शिवम शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला प्रतीकात्मक है, जो मानव जीवन को आध्यात्मिक मार्ग पर ले जाने का संदेश देती है।
विज्ञापन

पंडित शिवम शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन की शुरुआत ईर्ष्या रूपी पूतना के वध से की। यह संदेश देता है कि जब तक मनुष्य अपने भीतर की ईर्ष्या को समाप्त नहीं करता, तब तक वह जीवन के वास्तविक मूल्यों की ओर नहीं बढ़ सकता। जैसे ही ईर्ष्या समाप्त होती है, शकटासुर रूपी लोभ का अंत होता है और फिर तृणावर्त रूपी सांसारिक इच्छाएं, जो मनुष्य को उसके कर्तव्यों से विमुख करती हैं, स्वतः नष्ट होने लगती हैं। हमारी जिव्हा (वाणी) का उपयोग यदि प्रेम, शांति और हित चिंतन के लिए किया जाए तो दैवीय संपदा प्राप्त होती है, अन्यथा क्रोध और कटु वचनों से दुख, क्लेश और विनाश जन्म लेता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि कर्म करने की स्वतंत्रता है, परंतु उसके फल भोगने की परतंत्रता है यही परमात्मा और प्रकृति का अटल विधान है। श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस मौके पर कमलेश, सावित्री, नेहा, अरुणा, अनिता शर्मा, श्रद्धा, राजबाला, पायल, ज्योति, रिचा, राखी, बृजेश, सियानंद, राज नारायण, नरेंद्र पंडित, जयपाल, विनोद, जयकरण, बृजेंद्र, बिनोद, सुबोध, अंकित, रवि, राजकुमार, जितेंद्र, गोवर्धन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed