फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Story of Khatu Shyam: Righteousness lies in combining strength with restraint and service.

Meerut News: खाटू श्याम कथा, शक्ति के साथ संयम और सेवा ही धर्म

Mon, 28 Sep 2026 06:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
The Story of Khatu Shyam: Righteousness lies in combining strength with restraint and service.
खाटू श्याम कथा में कथा करते कथा वाचक( मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में मवाना हस्तिनापुर की पावन धरती पर आयोजित श्री खाटू श्याम कथा के पांचवें दिवस मोहन गोकुलधाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य गुरुदेव कृष्णा संजय महाराज ने बर्बरीक के चरित्र के माध्यम से समाज को धर्म, संयम और सेवा का संदेश दिया।
महाराज ने स्कंद पुराण के कौमारिका खंड का संदर्भ देते हुए बर्बरीक के जन्म, तपस्या, साधना और शौर्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शक्ति का अहंकार नहीं, बल्कि धर्म और लोक कल्याण के लिए समर्पण ही सच्ची वीरता है। बर्बरीक की महानता उनकी शक्ति से अधिक उनके संस्कारों, संयम और गुरु-माता-पिता के प्रति भक्ति में थी।
विज्ञापन

युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के साथ विनम्रता और सामर्थ्य के साथ सेवा भाव आवश्यक है। आचरण में बदलाव और आत्मानुशासन ही सच्ची श्याम भक्ति है। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्री श्याम के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथा के समापन पर राजू सैनी, निरंजन, माया, शिवानी, शुभम बंसल, मनोज, सावित्री गौतम, मुन्नी, सुशीला गोयल, सीमा और मोनिका गोला ने मुख्य यजमान के रूप में पूजन संपन्न किया। संस्था की ओर से 29 सितंबर को शाम 4:00 बजे कथा स्थल पर खाटू श्याम परीक्षा आयोजित होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed