फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The story of Jagadguru Shri Ram Bhadracharya will be held in the city from September 8

एमडीए वीसी दफ्तर पर सांईधाम काॅलोनी वासियों का धरना

Tue, 02 Sep 2025 07:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 02 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
The story of Jagadguru Shri Ram Bhadracharya will be held in the city from September 8
एमडीए उपाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर धरना देते साईं धाम कॉलोनी के लोग
कॉलोनी की दीवार तुड़वाकर सुरक्षा खतरे में डालने का आरोप लगा ज्ञापन सौपा
विज्ञापन

अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। एनएच 58 पर सांईधाम काॅलोनी वासियों ने मंगलवार को मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने एमडीए पर बिना सूचना कॉलोनी की दीवार तोड़कर यहां रहने वालों की सुरक्षा खतरे में डालने का आराेप लगाया। उन्हाेंने इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन एमडीए वीसी के कार्यालय में सौंपा।
काॅलोनी के लोग इक्टठा होकर एमडीए कार्यालय पर पहुंचे। नारेबाजी करते हुए वह एमडीए वीसी संजय मीणा के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि सांईधाम काॅलोनी में सैकड़ों परिवार रहते हैं। यह काॅलोनी घने जंगलों से घिरी है। एमडीए के अधिकारियों ने बगैर किसी सूचना के काॅलोनी की दीवार को गिरा दिया। जिस कारण कॉलोनीवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। दीवार हटने से कॉलोनी में जानवर और पशुओं के घुसने का खतरा है। काॅलोनी में कोई भी बड़ी आपराधिक घटना भी हो सकती है। आरोप लगाया कि एमडीए के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार की आशंका जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने दीवार तोड़ने का काम किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने तोड़ी गई दीवार को बनवाने की मांग की। इस अवसर पर कालोनी समिति अध्यक्ष दर्शन सिंह, सुरेंद्र पाल, शिवकुमार, मुकेश कुमार, अनुज कुमार आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed