{"_id":"6afc69736f2e3bc1e608ce91","slug":"the-srm-team-inspected-the-health-centers-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109441-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसआरएम टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया
खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करती एसआरएम की टीम (संवाद)
Link Copied
खरखौदा। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने मंगलवार को सीएचसी खरखौदा सहित चार आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखी। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति जांची। सहारनपुर के उपमुख्य चिकित्साधिकारी (एनयूएचएम) एएस मलिक और जिला स्वास्थ्य संचार प्रबंधक (डीएचसीएम) सचिन कपिल ने सीएचसी का जायजा लिया। उन्होंने लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, आकस्मिक कक्ष, पैथोलॉजी और एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया। टीम ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की। स्टॉक रजिस्टर से उनका मिलान भी किया गया। अभिलेखों में कोई कमी नहीं मिली और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने परिसर की साफ-सफाई और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।