फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The solution to the jam, the better the nation building

जाम का हो समाधान, बेहतर हो राष्ट्र निर्माण

Sat, 06 Apr 2019 02:51 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 06 Apr 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
The solution to the jam, the better the nation building
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
 बागपत रोड स्थित केएमसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में शुक्रवार को छात्रों ने लोकसभा चुनावों से पहले कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। छात्रों ने स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्र निर्माण पर बेबाकी से विचार व्यक्त किए। अमर उजाला द्वारा आयोजित वोटर अड्डा कार्यक्रम में ऐसे छात्रों ने बात की जो पहली बार देश की सरकार चुनने वाले हैं।
विज्ञापन

  केएमसी नर्सिंग छात्रों ने गन्ना भुगतान से लेकर बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात की। छात्रों ने कहा कि शहर में अधिकतर छात्र गांवों से आते हैं। इन्हें गन्ना भुगतान ने होने पर अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसान हितैषी सरकार चुनेंगे। वहीं युवाओं में शहर में लगातार जाम के कारण नाराजगी दिखी। छात्रा पूजा चौधरी ने कहा जाम के कारण शहर से बागपत रोड तक आने तक एक घंटा लग जाता है। इसलिए ऐसा प्रत्याशी चुनें जो आम जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सजग रहे। छात्रों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट डालने की अपील की। युवा वोटरों ने कहा कि जब देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगा तभी युवा तरक्की कर सकता है। सेना को मजबूत करने के लिए विदेशों की तर्ज पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने की जरूरत है। इस दौरान निदेशक संध्या सिसौदिया, असिस्टेंट प्रोफेसर छाया यादव, एलेन क्लेंसी, अनुभव जैकब, श्वेता चौधरी मौजूद रहीं।  
विज्ञापन

---------------
मजबूत सरकार चुनें
जाति और धर्म से ऊपर होकर ही देश के लिए मजबूत सरकार चुनें। हमारे स्थानीय मुद्दों और राष्ट्र के मुद्दे दोनों महत्वपूर्ण हैं। -निदेशक संध्या सिसौदिया
पहले क्षमता को परखें
वोट देने से पहले प्रत्याशी की शिक्षा और विकास करने की क्षमता को परखना चाहिए। प्रत्याशियों से विकास के मुद्दों पर खुलकर बात करनी चाहिए। -विकास सिसौदिया
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पर दे साथ
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को अक्सर परेशानी होती है। ऐसे में सांसद को वहां जाकर देखना चाहिए। नेता ऐसा हो जो परेशानी के समय साथ खड़ा रहे। -आलोक चौहान
रोजगार पर हो काम
बेरोजगारी की दर आज बढ़ी है, स्थानीय मुद्दों के साथ युवाओं को रोजगार पर सरकारें काम करें। प्रधानमंत्री चुनने के लिए सही प्रत्याशी को वोट करेंगे। -शहाजहां   
समस्या का समाधान कराए
जो प्रत्याशी आम जनता के बीच जाकर उनके दर्द को साझा करे और समस्या का समाधान करे ऐसे प्रत्याशी को ही वोट देंगे। साथ ही जो राष्ट्र निर्माण में साथ दे।  -शिवानी चौहान
सोच समझकर करें वोट
जाति, धर्म की राजनीति में उलझकर जनता गलत प्रत्याशी को संसद में भेज देती है, जबकि ये नेता जीत के बाद जनता के बीच नहीं आते। सोच समझकर वोट दें। -नैंसी    
राष्ट्रहित में करें मतदान
हमें देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सही प्रत्याशी को वोट करना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले राष्ट्रहित के लिए अपना पहला वोट करें।  -शुभम उपाध्याय
सबको साथ लेकर चलें
सभी जाति धर्म के लोगों को जो एक साथ लेकर चले ऐसी सरकार को चुनना है। प्रत्याशी चुनाव से पहले बड़े-बडे़ वादे करते हैं, लेकिन जीत के बाद नहीं आते। -सना सिद्दीकी
वादे नहीं करते पूरा
चुनाव के दौरान पार्टियां घोषणा पत्र में जो वादे करते हैं, असल में जीतने के बाद वो पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में जनता को ऐसे नेताओं के लिए सोचना चाहिए। -विशाल पांचाल
जाम से दिलाए निजात
शहर में जाम से निकलने के लिए एक घंटा लगता है, शहर में आज कई जगह फ्लाईओवर की जरूरत है। ऐसे प्रत्याशी को वोट करूंगी जो जाम से निजात दिलाए। -पूजा चौधरी  
गांवों के लिए चलें बस
आज भी जिले के कई गांव ऐसे है जहां से शहर आने के लिए ट्रांसपोर्ट की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे नेता को वोट करेंगे जो समस्या पर ध्यान देकर समाधान कराए। -दीपक ठाकुर
सेना को करें मजबूत
सेना को मजबूती के लिए अच्छी सरकार चुनेंगे। हमारे जवान शहीद न हों ऐसी नीति सरकार को लानी चाहिए। राष्ट्र को मजबूत करने के लिए मेरा पहला वोट होगा। -कुलदीप गौतम
जनता की सुनें
स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता ज्यादा परेशान है, इसके लिए लोग नोटा का इस्तेमाल भी करते हैं। ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो जनता को निराश न करें। -सौरभ चौहान
समय पर हो भुगतान
किसान परेशान हैं। सरकार किसानों का गन्ना भुगतान सही समय पर करें तो बात बने। मेरा पहला वोट ऐसे प्रत्याशी को होगा जो किसानों के हित की बात करे। -अमर कुमार

सही प्रत्याशी चुनें
वोट देने से पहले प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे करते हैं, ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि सही प्रत्याशी का चुनाव करें। मैं अपना वोट सोच समझकर सही प्रत्याशी को दूंगा। -करनवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed