{"_id":"5a3655594f1c1b6a678c244c","slug":"the-soldier-did-the-change-in-religion-marriage-wife-reached-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, थाने पहुंची पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, थाने पहुंची पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस के सिपाही ने धर्म परिवर्तन कर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर निकाह कर लिया। सिपाही निकाह के बाद अपने घर पहुंचा तो पहली पत्नी थाने पहुंच गई। पति पर जानलेवा हमले और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पढ़ें : बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह
विज्ञापन
खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला निवासी अमरदीप धामा यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में वह मुरादाबाद के थाना भोजपुर में तैनात है। अमरदीप की शादी 22 अप्रैल 2012 को दोघट क्षेत्र के गढी कांगरान गांव निवासी वर्षा पुत्री स्वर्गीय छोटेलाल के साथ हुई। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। शुक्रवार की रात अमरदीप धामा खेकड़ा स्थित अपने घर पहुंचा। शनिवार को उसकी पत्नी वर्षा को भनक लगी कि अमरदीप ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम समीर रखकर दूसरी शादी कर ली है। वर्षा ने मायके में जानकारी दी। शनिवार सुबह मायके वाले वर्षा को लेकर खेकड़ा थाने पहुंचे। वर्षा ने दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमले और उसे बगैर तलाक दिए धर्म परिवर्तन कर दूसरा विवाह किए जाने की तहरीर दी। पुलिस सिपाही अमरदीप उर्फ समीर को थाने ले आई। पति के अलावा ससुर ओमपाल एवं सास बेदों और अमरदीप के साथ निकाह करने वाली बाराबंकी की शमां बानो उर्फ फिजा खान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए, 323, 307, 494 एवं दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया किथाने पर सिपाही की पत्नी द्वारा पंजीकृत कराए मुकदमे को बागपत महिला थाने पर भेजा जाएगा। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी उक्त प्रकरण से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
सिपाही बोला, धोखे से किया निकाह
पुलिस की सख्ती और मुकदमा दर्ज होते ही सिपाही अमरदीप के बयान बदलने लगे। उसने थाना पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी वर्षा को धोखा नहीं दिया है। शमां बानो ने उसे किसी तरह दबाव में लाकर उससे आनन फानन में निकाह कर लिया। उसे पता ही नहीं चला कि शमां बानो ने उसे कैसे शादी के लिए अपने वश में कर लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/