{"_id":"5a2299534f1c1bc5758b68b1","slug":"married-to-lover-gang-rape-accused-of-father-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने पिता-भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, घर से भागकर किया था निकाह
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। परिजनों की मर्जी के बिना घर से भागकर प्रेमी के साथ निकाह करने वाली बेटी ने पिता, भाई और दो चाचाओं पर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सिखेड़ा थाना पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता, भाई और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर नईमंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह का इस मामले की जांच सौंपी गई है। दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने परिजनों की बिना मर्जी के विगत दिनों घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही थी। इसी बीच उसके परिजनों ने उसे तलाश लिया और घर लाकर उसको अनेक यातनाएं दी, जिससे उसका साढ़े तीन माह का गर्भ भी गिर गया।
विज्ञापन
पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार
विज्ञापन
आरोप है कि उसके परिजनों ने उसे नई मंडी क्षेत्र के एक गांव में भाई के क्लीनिक पर बंधक बना रखा था, जहां पर उसके पिता, भाई और दो चाचाओं ने उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। एक दिन वह मौका पाकर उनकी चंगुल से भाग निकाली। पीड़िता ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की। हाईकोर्ट ने मुजफ्फरनगर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सिखेड़ा थाने पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्र और दो चाचाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/