फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The social worker got the potholes filled with concrete and cement at his own expense

समाजसेवी ने अपने खर्चे पर गड्ढों को कंकरीट-सीमेंट से भरवाया

Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The social worker got the potholes filled with concrete and cement at his own expense
गांव हसनपुर कदीम चौकी के पास भरे गये गढडो का निरीक्षण करते समाजसेवी अहलकार सिंह नागर। स्त्रोत:-
माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढों को समाजसेवी अहलकार सिंह नागर ने अपने खर्चे पर कंकरीट-सीमेंट से भरने का कार्य शुरू करा दिया है। उन्होंने सड़क में बने गड्ढों को भरने के कार्य का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मेरठ-गढ हाईवे (709ए) के चौड़ीकरण का कार्य गांव सिसौली से गढ़ तक एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। परंतु किन्ही कारणों से कार्य बंद हो गया। उधर, काली नदी, गोकुलपुर, हसनपुर कदीम, सिसौली तक गहरे गड्ढे बनने से सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। इससे आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क टूटने की शिकायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहलकार सिंह नागर से की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि यदि पीडब्लूडी या एनएचएआई ने सड़क के गड्ढे नहीं भरवाए तो वह अपने खर्चे से इन्हें भरवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कदीम के पास से गहरे गड्ढों को कंकरीट-सीमेंट से भरने का कार्य शुरू कर दिया है। एक साइड के गड्ढे भर गए हैं और रविवार तक दूसरी साइड के गड्ढे भी भर दिए जाएंगे। अहलकार सिंह नागर ने भराव किए गए गड्ढों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed