फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The SO Hooter came out, crooks carried out the war

एसओ हूटर बजाकर निकले, बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Fri, 10 Nov 2017 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Nov 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
The SO Hooter came out, crooks carried out the war
यूपी पुलिस

मेरठ में घटना से चंद सेकेंड पहले एसओ गंगानगर आशुतोष कुमार सलारपुर गांव से दो युवकों को पकड़कर थाने जा रहे थे। कसेरूबक्सर टेंपो स्टैंड पर जाम लगा था। इस दौरान एसओ बोलेरो का हूटर बजाते हुए थाने की तरफ निकल गए। ठीक उसी समय चारों बदमाश ज्वैलरी शॉप में घुसे थे। 

विज्ञापन


आगे आया तो गोली मार देंगे
आसपास के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने दुकान से बाहर निकलकर तमंचे लहराते हुए धमकी दे दी कि कोई आगे आया तो गोली मार देंगे। जिस पर लोग सहमकर इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन


पढ़ें : तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े लूटी ज्वैलरी शॉप, मारी गोली, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सटीक रैकी के बाद वारदात 
बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों को जानकारी थी कि गंगानगर पुलिस इस समय बाजार में गश्त नहीं करती। टैंपो स्टैंड से पुलिस की गाड़ी गुजरी, उसके तुरंत बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के दौरान पुलिस की गाड़ी का जाना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।

क्यों नहीं करती पुलिस गश्त 
भरे बाजार में वारदात होना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। बाजार में पुलिस की गश्त न होने से भी लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि गंगानगर पुलिस शाम को टैंपो चौराहे पर केवल वाहनों की चेकिंग करती है। इसके अलावा बाजार और कॉलोनियों में सुरक्षा के मद्देनजर गश्त नहीं होती।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed