फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The slogan 'Amar rahein brave martyr' echoed in Bhamauri

भामौरी में गूंजा वीर शहीद अमर रहें का जयघोष

Tue, 19 Aug 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
The slogan 'Amar rahein brave martyr' echoed in Bhamauri
सरधना। गांव भामौरी में शहीद स्मारक संग्राहलय में श्रद्धांजलि देते ग्रामीण। आयोजक - फोटो : संवाद
सरधना। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को सोमवार को शहीद ग्राम भामौरी में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। गांव की ऐतिहासिक मोटो की चौपाल पर हवन कराया गया तथा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दौराला शुगर वर्क्स की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। वक्ताओं ने कहा कि 18 अगस्त 1942 को भामौरी गांव पर अंग्रेजी हुकूमत ने हमला कर निर्दोष स्वतंत्रता सेनानियों पर गोलियां चलवाई थी। यह घटना इतिहास में लघु जलियांवाला बाग नरसंहार के नाम से जानी जाती है। उस दिन पंचायत में एकत्र हुए क्रांतिकारियों पर अचानक गोलीबारी की गई, जिसमें राम स्वरूप शर्मा, प्रहलाद सिंह, लटूर सिंह, फतेह सिंह, और बोबल कश्यप शहीद हो गए थे। नरसंहार के समय हो रही बारिश के कारण गांव की नालियां और सरोवर खून से लाल हो गए थे। शहीदों की स्मृति में गांव में भव्य शहीद स्मारक और शहीद सरोवर का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

शहीदों की स्मृतियों को जीवित रखना होगा : अश्विनी
एमएलसी अश्विनी त्यागी ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, वह इन वीरों के त्याग और बलिदान का ही परिणाम है। हमें इनकी स्मृतियों को जीवित रखना होगा और युवाओं को इनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना होगा। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि भामौरी की धरती सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का मंदिर है। विधायक अतुल प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, एसडीएम उदित नारायण सेंगर सहित अनेक वक्ताओं ने भी वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक स्वर में शहीदों की कुर्बानी को नमन किया और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक संगीत सोम, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, विधायक अतुल प्रधान, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, ठाकुर विक्रम सिंह आर्य, मनिंदरपाल सिंह, अंकुर मुखिया, अजय सोम, ग्राम प्रधान दिनेश सोम, सोनू उर्फ अजय सिंह, संजीव चीवरी, सुभाष सोम, राजपाल सिंह, तेजवीर कैली, सोमपाल फौजी, प्रमोद, राहुल सोम, संजीव, वीर सिंह, शिवओम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed