{"_id":"69d81b0be4a7de4cec0404c8","slug":"the-shutdown-expressed-the-traders-displeasure-and-the-city-united-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1155589-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंद ने बयां की व्यापारियों की नाराजगी, एकजुट हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंद ने बयां की व्यापारियों की नाराजगी, एकजुट हुआ शहर
विज्ञापन
अमर उजाला....मेरठ बंद के दौरान सेंट्रल मार्केट में आयोजित सभा को सम्बोधित करते व्यापारी नेता अज
सेंट्रल मार्केट के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए पूरा शहर एकजुट नजर आया। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के आह्वान पर आयोजित मेरठ बंद का व्यापक असर पड़ा। इस मुहिम में शहर की 665 व्यापारिक एसोसिएशनों ने अपनी हिस्सेदारी निभाई। दोपहर तक पेट्रोल पंप, चिकित्सकों के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर और शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद रहे जिससे व्यापारिक एकता का कड़ा संदेश गया। व्यापारियों का हुजूम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सेंट्रल मार्केट धरना स्थल पर जुटा रहा जहां उन्होंने प्रशासन और आवास विकास परिषद के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
बंद को प्रभावी बनाने के लिए व्यापारिक नेता सुबह 5 बजे से ही सक्रिय हो गए थे। संयुक्त व्यापार संघ (नवीन गुट) के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष विजय आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता, मनीष शर्मा, विकास गिरधर और लल्लू मक्कड़ ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली। हलवाई और चाय की दुकानों तक को बंद कराया गया। वहीं संयुक्त व्यापार संघ (अजय गुट) के अध्यक्ष अजय गुप्ता, अमित गुप्ता मनु, संदीप रेवड़ी, अश्वनी और पवन मित्तल स्कूटरों पर टोलियां बनाकर शहर में भ्रमण करते हुए सेंट्रल मार्केट धरना स्थल पहुंचे।
बाजारों में दिखा 100 प्रतिशत असर
शारदा रोड, सदर बाजार, दिल्ली रोड और कोटला सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में शत-प्रतिशत प्रतिष्ठान बंद रहे। उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता और मंत्री विकास गिरधर ने बताया कि दुख की इस घड़ी में मेरठ के सभी 2.50 लाख व्यापारी शास्त्रीनगर के व्यापारियों के साथ खड़े हैं। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि सदर, आबूलेन, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट और खैरनगर जैसे क्षेत्रों के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाकर यह साबित कर दिया कि वे सेंट्रल मार्केट के साथ हैं।
विज्ञापन
इन प्रमुख संगठनों ने दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल: विष्णु दत्त पाराशर, अकरम गाजी, अतुल गुप्ता।
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा): डॉ. बृजेश त्यागी, डॉ. विकास मलिक, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. सुब्रतो सेन।
मेरठ पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन: कृष्ण मोहन, योगेंद्र जैन, अंकुर मूना।
मेरठ बार एसोसिएशन: अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा, महामंत्री परवेज आलम।
अन्य संगठन: सदर बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन (अनिल जैन, अंकित सिंघल), आबूलेन व्यापार संघ (आकाश खन्ना, गौरव सेठ, राजबीर सिंह), सदर व्यापार मंडल (विशाल आनंद, सुनील दुआ), मेरठ टेंट डेकोरेटर्स हायर्स एसोसिएशन, जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सर्वहित व्यापार संघ, किला रोड व्यापार संघ, सदर चौक बाजार व्यापार मंडल, गांधी आश्रम दुर्गा व्यापार संघ, कागजी बाजार और सराफा व्यापार मंडल
शोरूम और आवश्यक सेवाओं की स्थिति
आबूलेन, बेगमपुल और गढ़ रोड पर स्थित ब्रांडेड शोरूम सुबह 11:30 बजे तक बंद रहे हालांकि इसके बाद कुछ शोरूम खुल गए। दोपहर बाद शहर के लगभग 75 प्रतिशत बाजार धीरे-धीरे खुलने शुरू हुए। आवश्यक सेवाओं की बात करें तो बाहरी क्षेत्रों जैसे कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, गंगानगर, जागृति विहार और नौचंदी में फल, सब्जी, डेयरी और कन्फेक्शनरी की दुकानें खुली रहीं जिससे आम जनता को रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए राहत मिली। गंगानगर के कुछ व्यापारियों ने बताया कि उन्हें गंगानगर व्यापार संघ द्वारा बंद के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला इसके चलते प्रतिष्ठान खुले रखे गए।