फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: The shopkeeper, who was talking to his girlfriend on the phone, was beaten up half-naked

मेरठ: प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था प्रेमी, अचानक पहुंचे युवती के परिजन, फिर अर्द्धनग्न कर पीटा और...

Fri, 01 Oct 2021 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 01 Oct 2021 11:22 AM IST
सार

मेरठ में एक युवक फोन पर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था, इसी दौरान अचानक युवती के परिजन पहुंच गए। उन्होंने युवक को दबोच लिया और फिर अर्द्धनग्न कर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

विज्ञापन
Meerut News: The shopkeeper, who was talking to his girlfriend on the phone, was beaten up half-naked
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोबाइल पर बात कर रहे दुकानदार को प्रेमिका के परिजनों ने अर्द्धनग्न कर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के दुकानदार का क्षेत्र की ही रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। गुरुवार दोपहर को दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान युवती को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। दुकानदार की जानकारी मिलने के बाद परिजन आग बबूला हो गए। परिजन फोन लेकर दुकानदार के पास आ गए। आरोप है कि परिजनों ने जबरन उसे दुकान से बाहर निकाल लिया और पास ही अपने घर पर ले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दुकानदार को अर्द्धनग्न कर बंधक बनाते हुए करीब आधा घंटे तक पीटा गया, जिसमें वह घायल हो गया। युवक की चीख सुनकर आस-पास के लोग वहां एकत्र हो गए और घटना का विरोध जता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला फाउंडेशन: लोगों में गजब का उत्साह, शिविरों पर उमड़ी भीड़, मेरठ में इन स्थानों पर लग रहा कैंप, तस्वीरें


इस दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दे दी। वहीं कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बंधनमुक्त कराते हुए थाने ले आई। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। थाने में युवक ने आपबीती सुनवाई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। युवक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला संज्ञान आया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed