{"_id":"59c759d64f1c1bb4688b6431","slug":"the-shopkeeper-tampered-with-the-teenager-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral : दुकानदार की अश्लील हरकत, बच्चियों पर रखता बुरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral : दुकानदार की अश्लील हरकत, बच्चियों पर रखता बुरी नजर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
आरोपी दुकानदार
मेरठ में किशोरी से अश्लील हरकत करते एक दुकानदार का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। चर्चा है कि यह वीडियो लिसाड़ी गेट इलाके की है। इस मामले में इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट और साइबर सेल जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली के मुताबिक वीडियो देखने के बाद करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की गई है। सोशल साइट पर वीडियो के साथ यह भी लिखा गया कि यह लिसाड़ी गेट का एक परचून दुकानदार है। जो दुकान पर आने वाली बच्चियों से अश्लील हरकत करता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
पढ़ें : सुहागरात... पति के बजाय कमरे में घुसा दूसरा व्यक्ति, जबरन किया दुष्कर्म
विज्ञापन
शनिवार शाम तक इस दुकानदार का अश्लील हरकत करने का वीडियो शहर में वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी लगते ही एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू करा दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर इसकी जानकारी की। लेकिन देर रात तक पुष्टि नहीं हुई। इंस्पेक्टर का कहना है कि दुकानदार की तलाश चल रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/