फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sevage male 26 lekhs rupees, but waterflow in way

26 लाख की लागत से बना नाला, सड़क पर फिर भी जलभराव

Fri, 31 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
the sevage male 26 lekhs rupees, but waterflow  in way
सरधना(मेरठ)। नगर में कालंद- झिटकरी मार्ग पर करीब 26 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण के बाद भी सड़क पर जलभराव की समस्या बरकरार है। जलभराव के चलते दुपहिया वाहन से निकला भी दूभर है। शिकायतें कई बार की जा चुकी हैं पर समाधान करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

नगर व सीमा क्षेत्र में पालिका के सफाई अभियान का असर दिखाई नहीं देता है। रास्तों पर गंदगी पसरी रहती है तो रास्तों पर जलभराव आम बात हो गया है। नगर में चर्च रोड पर जहां एक तरफ जलभराव की समस्या बनी हुई हैं। वहीं पूर्व पालिका बोर्ड के द्वारा कालंद-झिटकरी मार्ग पर श्री सिद्धेश्वर मंदिर धार्मिक स्थल के साथ ही बिजलीघर के निकट करीब 26 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था। उसके बावजूद भी जलभराव की समस्या से से लोगों को छुटकारा नहीं मिल सका। वार्ड 16 की महिला सभासद आसमीन के मुताबिक पूर्व सभासद शमशाद द्वारा इस नाले का निर्माण कराया गया था। पर जलभराव की समस्या दूर नहीं हो सकी। समस्या को पालिका ईओ, एसडीएम से भी बताई जा चुकी है। आलम यह है कि रास्ते पर दुपहिया वाहनों से भी निकलना मुश्किल हो जाता है। ओमप्रकाश, महेंद्र, नानक, नीटू, धर्मवीर आदि के मुताबिक पालिका द्वारा पूर्व में नाला निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किये। उसके बावजूद भी जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई।
विज्ञापन

कालंद मार्ग - झिटकरी मार्ग पर नाला चोक होने से जलभराव की समस्या है। इस मामले में डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी नोटिस भेजकर आरसी काटी गई, जुर्माना वसूला गया। वर्तमान में नाला सफाई के लिए लगाए दस कर्मचारी कम हैं। आगामी बैठक में नाला गैंग के तह बीस से अधिक सफाईकर्मियों का प्रस्ताव रखा जाएगा। जो नाला चोक की समस्या को दूर करेंगे। - अमिता वरुण, ईओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed