फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The secret of murder will reveal the data of Aditya's mobile

आदित्य के मोबाइल का डाटा खोलेगा हत्या का राज

Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The secret of murder will reveal the data of Aditya's mobile
मेरठ। आदित्य शर्मा के मोबाइल का रिकवर डाटा ही हत्याकांड का राज खोलेगा। बिसरा रिपोर्ट के साथ आदित्य के मोबाइल को भी परतापुर पुलिस ने फोरेंसिक लैब में भेजा है। सर्विलांस की टीम ने घटनास्थल से बीटीएस भी उठा लिया है, जिसमें संदिग्ध नंबरों की जांच होगी।
विज्ञापन

परतापुर के रिठानी में मंगलवार सुबह नौंवी के छात्र आदित्य शर्मा का शव ग्रीन पार्क के पीछे झाड़ी में मिला था। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ और बिसरा सुरक्षित रख दिया। पुलिस ने आदित्य के सहपाठियों से पूछताछ की, लेकिन सुबूत नहीं मिला। जांच में सामने आया कि आदित्य के मोबाइल से चेटिंग और कई नंबर डिलीट मिले थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो युवक भी दिखाई दिए। फुटेज में दिख रहे लोगों की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन

एसएसपी से मिला परिवार
शनिवार को आदित्य शर्मा के परिजन एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिले। परिवार ने आदित्य की हत्या के मामले में दो सहपाठी के नाम बताए। इन्हें नामजद करने की मांग की। आरोप कि दोनों सहपाठियों ने आदित्य को जहर दिया है। दोनों सहपाठी नाबालिग बताए गए। परिवार ने रिठानी चौकी इंचार्ज हरीश चंद के प्रति नाराजगी जताते उनको हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने बीटीएस उठाया
शनिवार को सर्विलांस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां से बीटीएस उठाया, जिसमें करीब दो हजार मोबाइल नंबर हैं। अब सर्विलांस की टीम इन नंबरों में से संदिग्ध नंबरों का पता लगाने में जुट गई है।

बढ़ता जा रहा तनाव
आदित्य की हत्या के बाद से रिठानी में तनाव बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने आदित्य के सहपाठी पर आरोप लगाया है, जोकि दूसरे बिरादरी से है। पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है और लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर विरोध कर रहे हैं।
पीड़ित के घर पहुंचे भाजपा नेता
श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed