गैस कटर से गेट काटकर ज्वैलर्स के शोरुम में घुसे बदमाश, इसी बीच गैस हो गया खत्म...
बिजनौर के सबसे बड़े ज्वैलरी के शोरूम शोभा ज्वैलर्स का गैस कटर से गेट काटने के बाद चोर शोरूम में घुस गए। सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण स्टांग रूम को नहीं काट सके, तो नगदी लेकर फरार हो गए।
आपको बता दें कि चोर शोरूम से केवल पांच हजार की नगदी ही ले जा सके। गनीमत रही कि चोरों से स्ट्रांग रूम नहीं टूटा। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में रोष है। चोरी की जहां घटना हुई है वहां से पुलिस पिकेट थोड़ी ही दूरी पर है। 24 घंटे वहां पुलिस का पहरा रहता है, फिर भी चोरी हो गई।
बिजनौर के सदर बाजार में राधेश्याम अग्रवाल का शोभा ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। शोरूम पर राधेश्याम के अलावा उनका बेटा मयंक रहता है। शनिवार को शोरूम को बाप-बेटे सही सलामत बंद करके गए थे। रविवार की सुबह शोरूम खोलकर देखा तो उसका नजारा कुछ और ही था। यह देख कर पिता-पुत्र के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शोभा ज्वैलर्स से तीन-चार दुकान छोड़कर दुमंजिले पर अलका ब्यूटी पार्लर है। शनिवार को चोर अलका ब्यूटी पार्लर के जीने के रास्ते से शोभा ज्वैलर्स की छत पर गए। जीने पर चोर खलील मेडिकल की छत से रस्सी के सहारे पहुंचे। चोरों ने शोभा ज्वैलर्स का लोहे का मोटा दरवाजा गैस कटर से काट दिया। चोरों ने स्ट्रांग रूम के दरवाजे को तोड़ कर स्टांग रूम को तोड़ने की कोशिश पर पर वह स्ट्रांग रूम नहीं तोड़ पाए। सिलेंडर में गैस खत्म होने के कारण चोरों से स्ट्रांग रूम नहीं टूटा। स्ट्रांग रूम टूट जाता तो चोर कई करोड़ की ज्वैलरी चोरी करके ले जाते। चोर शोरूम के फस्ट फ्लोर पर पहुंचे गल्ले का तोड़कर पांच-छह हजार की नगदी ले गए। चोरों ने वहां तिजोरी के साथ अलमारी को भी तोड़ने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिली। जहां चोरी हुई है वहां से आबकारी पुलिस चौकी थोड़ी दूरी पर है। शोरूम से कुछ दूरी पर पोस्ट आफिस चौराहे पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। पुलिस को चोरी की घटना की भनक तक नहीं लगी। चोरी की इस घटना का पता चलते ही युवा व्यापारी ने सौरभ सिंघल, आशीष अग्रवाल समेत तमाम व्यापारी शोरूम पर पहुंचे और पुलिस अफसरों के सामने चोरी की घटना पर रोष जताया। उन्होंने चोरी की जल्द खुलासा करने की मांग की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
चोरी की घटना को देखकर लग रहा है कि चोरों ने पहले रैकी की होगी। इसलिए चोर सारे सामान सज्जा के साथ आए थे। छोटा गैस सिलेंडर व कटर चोर साथ लाए थे। जो वह छत पर छोड़ गए हैं। गैस सिलेंडर व कटर बिल्कुल नया है। जो पहली बार इस्तेमाल हुआ है। चोर पूरी तैयारी के साथ चोरी करने आए थे। चोरों को पहले से मालूम था कि शोरूम में मोटा माल है, पर चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके।
चोर शोरूम में ग्राउंड प्लोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। कैमरे में तीन चोर के चेहरे ही नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि चोरों की संख्या ज्यादा होगी। तीन चोर इतनी बड़ी चोरी करने नहीं आ सकते।
चोरों ने मकान से माल उड़ाया
चोरों ने गांव मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा में जगदीश के मकान के ताले तोड़कर एलईडी, गैस सिलेंडर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जगदीश गांव बहादपुर अपनी बहन के घर परिवार के साथ गया था। रविवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने जगदीश को मकान के ताले टूटने की सूचना दी। जगदीश ने घर आकर देखा तो सारा सामान तितर-बितर हुआ पड़ा था। चोर घर से लाखों का सामन चोरी करके ले गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/