फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Sangh will sharpen the issue of Hindutva by organizing Hindu conferences in the slums.

Meerut News: बस्तियों में हिंदू सम्मेलन कर हिंदुत्व के मुद्दे को धार देगा संघ

Tue, 04 Nov 2025 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 06:17 PM IST
विज्ञापन
The Sangh will sharpen the issue of Hindutva by organizing Hindu conferences in the slums.
आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष होने पर वर्ष भर चलेंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आरएसएस के साल भर चले वाले कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। घर-घर संपर्क अभियान शुरू हो चुका है। अब आगे बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिंदुत्व के मुद्दे को धार दी जाएगी।
विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो गए। विजयदशमी पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और पथ संचलन निकले। ये कार्यक्रम बस्ती स्तर पर हुए। अब एक नवंबर से घर-घर संपर्क अभियान शुरू हुआ है। 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में घर-घर जाकर संघ के बारे में जानकारी देने वाले पत्रक बांटे जाएंगे। इसके लिए टोलियों का गठन किया गया है। इसके बाद बस्ती, मंडल स्तर पर 11 से 15 फरवरी 2026 तक हिन्दू सम्मेलन होंगे। जिनमें स्थानीय पदाधिकारियों को वरीयता दी जाएगी। मार्च में प्रमुख जन गोष्ठी जिला व महानगर स्तर पर होगी।अप्रैल मास में युवा सम्मेलन होंगे। इस तरह से संघ लगातार पूरे वर्ष लोगों को जोड़ने के लिए कार्यक्रम करेगा।
विज्ञापन

संघ गाथा पुस्तक होगी वितरित
मेरठ। घर-घर संपर्क अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में मेरठ प्रांत में 45 लाख परिवारों से 25 हजार टोलियों द्वारा संपर्क किया जा रहा है। अभियान में मेरठ महानगर में 1700 टोलियां तीन लाख 40 हजार परिवारों में संपर्क करेंगी। अभियान के दौरान टोलियों द्वारा घर-घर जाकर एक विशेष पत्रक दिया जा रहा है। इसके साथ ही आरएसएस की 100 वर्ष की गाथा पर आधारित 20 रुपये मूल्य की संघ यात्रा नामक पुस्तिका की बिक्री हो रही है। स्वयंसेवकों की टोलियों द्वारा दिन-रात घरों में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed