फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the safai worker today strike

आज हड़ताल करेंगे सफाई कर्मचारी

Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
the safai worker today strike
दौराला-सफाई कर्मचारी से हुई मारपीट के विरोध में दौराला स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में बैठक करते सफ? - फोटो : LAWARD
आज हड़ताल करेंगे सफाई कर्मचारी
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत दौराला के सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने दौराला थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने पर बैठक कर हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने महापंचायत कर आगे की रणनीति की चेतावनी दी है।

बताते चले कि सफाई करने के दौरान कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने नगर पंचायत दौराला के सफाई कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं सफाई कर्मचारी ने भी मारपीट व जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया था। पीड़ित मुन्नू वाल्मीकि ने बताया कि थाने में उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। वहीं नगर पंचायत के अधिकारियों ने भी पल्ला झाड़ लिया। जिससे छुब्द होकर सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि धर्मशाला में बैठक की। बैठक उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जब तक पीड़ित कर्मचारी की थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं बृहस्पतिवार को कर्मचारी महापंचायत करने की बात कही है। बैठक में नवाब सिंह अहलावत, रविंद्र, सुधीर, बुलंद, देवेंद्र, अनिल, दिनेश, सविता, सोनिया, रेखा, गीता, रानी, सुनील, बिजेंद्र, रघुवीर, सुंदर, अभिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed