आरएसएस के पथ संचलन की तैयारी में जुटे स्वयंसेवक, यहां दो दिन से आए हुए हैं मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आठ जून को शहर में पथ संचलन की बड़ी तैयारी की है। सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक इसमें जुटेंगे, लेकिन अभी तक इसकी प्रशासन की ओर से अधिकृत अनुमति नहीं हुई है।
शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल में संघ सेवा शिविर दूसरे वर्ष का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आए हुए हैं। आठ जून को दोपहर में उनकी वापसी का कार्यक्रम है।
इसके बाद संघ की ओर से शहर में पथ संचलन की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में संघ के नगर कार्यवाह सुमित कुमार द्वारा जारी किए कार्यक्रम के अनुसार संघ कार्यकर्ता शाम पांच बजे सिल्वर बेल्स स्कूल से बसों से शहर के वीवी इंटर कॉलेज में एकत्रित होंगे। यहां से शाम साढ़े छह बजे शहर में पथ संचलन शुरू होगा। बताया जा रहा है कि इसमें संघ शिविर में शहर के स्वयंसेवक, जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं के भी इसमें भाग लेने की सूचना मिली है। पथ संचलन शहर में भ्रमण के बाद शाम करीब साढ़े सात बजे वीवी इंटर कॉलेज पहुंचकर खत्म होगा। इतने बड़े स्तर पर पथ संचलन के लिए शहर में यातायात व्यवस्था भी बनानी होगी। रूट डायवर्जन भी करना पड़ेगा, लेकिन अधिकृत तौर पर पथ संचलन की अनुमति भी अभी तक नहीं हुई है।
शामली कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पथ संचलन की जानकारी तो मिली है। मगर इसकी अनुमति के लिए अभी किसी तरह के दिशा निर्देश की जानकारी नहीं है। हालांकि संघ कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके द्वारा पथ संचलन संबंधी पत्र पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग आदि को भेज दिया गया है। नियमानुसार इस तरह के आयोजन के लिए बाकायदा एसडीएम के यहां आवेदन करना होता है। इसके बाद एसडीएम द्वारा संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाती है, इसके बाद ही आयोजन के लिए अनुमति मिलती है, लेकिन इस तरह की अनुमति अभी तक नहीं हुई है।
शामली कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तक लिखित अनुमति की जानकारी नहीं है। उधर, एसपी ने भी बताया कि अभी तक इसके लिए अनुमति नहीं हुई है इसके लिए केवल कल का समय बीच में हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/