फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roof of six houses fell due to rain, five injured

बारिश से छह घरों की छत गिरी, पांच घायल

Thu, 29 Jul 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The roof of six houses fell due to rain, five injured
बारिश से छह घरों की छत गिरी, पांच घायल
विज्ञापन

सरधना/मवाना/लावड़/फलावदा।
बीते 24 घंटों में हुई बारिश से देहात क्षेत्र में करीब छह घरों की छत गिरने से पांच लोग घायल हो गए। हादसे में घरों में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान मलबे में दब गया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने घटना का जायजा लेकर पीड़ितों का मदद का आश्वासन दिया।
मवाना के गांव सांधन में अंतेश पुत्र शरणवीर के मकान के बरामदे की छत गिर गई। गनीमत रही उस समय छज्जे के नीचे कोई नहीं था। वहीं गांव सांधन में ही शौकिंद्र के मकान की दीवार गिर गई। उसने पुलिस को सूचना देकर पड़ोसी पर दीवार की मिट्टी हटाने का आरोप लगाया। इस कारण बारिश होने पर दीवार गिरी है। शौकिंद्र ने मामले की थाने में तहरीर दी है। उधर, गांव मीवा में आस मोहम्मद के कच्चे मकान की छत गिर गई। गांव में जलभराव की समस्या होने पर लोगों ने तालाब की सफाई कराए जाने की मांग की। प्रधान रकमपाल सिंह का कहना है कि उन्होंने तालाब की सफाई के लिए हस्तिनापुर विकास खंड के बीडीओ को प्रार्थना पत्र दे रखा है।
विज्ञापन

फलावदा के गांव महलका में सुरेश पुत्र धर्मवीर के मकान की छत गिरने से पत्नी सोनिया, मां प्रकाशी और तीन बच्चे घायल हो गए। घर का सामान भी मलबे में दब गया। सूचना पर पहुंचे प्रधान असलम कुरैशी ने पीड़ित परिवार की पांच हजार रुपये देकर मदद की और घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। प्रधान ने बताया कि घटना के संबंध में एसडीएम अमित भारतीय को अवगत करा दिया गया है। लेखपाल से गिरे घर का सर्वे कराकर मदद कराई जाएगी। बीडीओ दौराला डॉ. साजिद अहमद ने मौके पर पहुंचकर मदद का आश्वासन दिया। वहीं सरधना के मोहल्ला धर्मपुरा में बुधवार सुबह जुबेर अंसारी पुत्र सफी अंसारी के मकान के सामने बने बरामदे की छत गिर गई। बरामदे में लगीं दो पावरलूम मशीनें मलबे में दब गईं। हजारों रुपये का कीमती सामान भी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लावड़ के मोहल्ला कमलियान निवासी लियाकत, मोहल्ला शेखान निवासी तसकीम व मोहल्ला दरबार निवासी अब्दुल्ला रिजवी का मकान बारिश के चलते गिर गया। गनीमत रही कि मकान में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। हालांकि, मकानों में रखा हजारों का सामान नष्ट हो गया। आरोप है कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना में आवेदन के बाद भी तीनों को योजना का लाभ नहीं मिल सका। वहीं, घास मंडी, नई बस्ती, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा।
परिवार के सामने ही दो मंजिला मकान जमींदोज
रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव उकसिया में बारिश के चलते सुबह करीब पांच बजे एक मकान पहले दरार आई और एक घंटे बाद दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। दीवारों में दरार आने के बाद परिवार के सदस्य घर से बाहर आ गए थे। लेकिन घर का सारा समान नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची तहसील और ब्लॉक की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
गांव निवासी धूमपाल सिंह उत्तर रेलवे में सेक्शन इंजीनियर हैं। 30 जुलाई को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके चलते घर पर दावत की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार रात तेज बारिश के चलते सुबह करीब पांच बजे मकान की दीवारों में दरार आ गई। यह देख घर के सदस्य दहशत में आ गए। उसके बाद से सभी लोग घर के बाहर थे। ग्रामीण भी एकत्र हो गए। करीब एक घंटे बाद धूमपाल का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। धूमपाल सिंह ने दो साल पहले ही घर बनवाया था।

सूचना पर बीडीओ रोहटा राजीव वर्मा, ग्राम सचिव, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। मकान का मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई, लेकिन पिछली दीवार गिरने की आशंका से काम नहीं हो सका। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद, रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान, प्रसपा नेता अमित जानी भी पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed