फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roof of Navodaya Vidyalaya hostel leaked, students sat on strike

नवोदय विद्यालय के हास्टल की छत टपकी, छात्र धरने पर बैठे

Tue, 02 Sep 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
The roof of Navodaya Vidyalaya hostel leaked, students sat on strike
सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना दे रहे छात्रों से वार्त
- नवाबगढ़ी रोड स्थित विद्यालय का मामला, छात्र बोले- समाधान तक जारी रहेगा धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। लगातार हो रही बारिश के चलते नवाबगढ़ी रोड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के हास्टल की छत से पानी टपकने लगा है। इससे नाराज होकर छात्र मंगलवार को हास्टल से बाहर निकल आए और धरने पर बैठ गए। विद्यालय प्रबंधन के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
सुबह करीब 9:00 छात्र धरने पर बैठ गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षकों ने बच्चों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने कहा कि पानी टपकने से कमरे में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। छत से प्लास्टर भी गिर रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। विद्यालय परिसर में करीब 510 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकांश हास्टल में ही रहते हैं। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शिवालिक उदय गिरी हाउस के कमरे सबसे अधिक प्रभावित हैं। मंगलवार को करीब 80 छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। दोपहर करीब दो बजे आश्वासन मिलने पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन



1965 में बना था शिवालिक उदय गिरी हाउस
प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि शिवालिक उदय गिरी हाउस भवन 1965 में बना था। भवन जर्जर हालत में है। लगभग एक वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर नवोदय विद्यालय समिति को भेजा गया था। समिति की ओर से जवाब मिला था कि प्रस्ताव को नोएडा स्थित हेडक्वार्टर भेज दिया गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि जल्द समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed