फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The role of the personnel engaged in the census is important: Jyoti Singh

जनगणना में जुटे कर्मियों की भूमिका अहम : ज्योति सिंह

Sat, 02 May 2026 07:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
The role of the personnel engaged in the census is important: Jyoti Singh
सरधना। तहसील कार्यालय में जनगणना प्र​शिक्षण का आयोजन किया गया। संवाद
तहसील कार्यालय में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर तहसीलदार ज्योति सिंह ने प्रतिभागी शिक्षकों को शपथ दिलाई और जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की योजना निर्माण प्रक्रिया का आधार है, इसलिए इसमें जुटे प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संकलन, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रथम बैच के प्रतिभागियों को बीआरसी केंद्र पर डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक मोहित कुमार ने प्रतिभागियों को जनगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्हें सही तरीके से आंकड़े एकत्र करने और ऑनलाइन प्रणाली के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया, जिससे वे कार्य के प्रति अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। समापन कार्यक्रम में अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक जनगणना कार्य को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ संपन्न करेंगे। इस अवसर पर उग्रसेन सिंह, कृष्णचंद, वेदप्रकाश प्रेमी, संजीव कुमार, विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed