फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road to Khirva village began to crumble as soon as it was built.

Meerut News: बनने के साथ ही उखड़ने लगी खिर्वा गांव की सड़क

Mon, 16 Mar 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
The road to Khirva village began to crumble as soon as it was built.
बनते ही उखड़ने लगी खिर्वा गांव की सड़क, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी। ग्रामीण
- ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया, जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के खिर्वा गांव में हाल ही में बनी सीसी सड़क निर्माण के अगले ही दिन टूटने लगी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव के बाहरी छोर पर मदरसे के पास स्थित मुख्य मार्ग लंबे समय से खराब पड़ा था। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग के बाद दो दिन पहले ही यहां सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था।
विज्ञापन

बताया गया कि सड़क का कुछ हिस्सा सीसी बनाया गया है, जबकि कुछ हिस्से में निर्माण कार्य अभी बाकी है। आरोप है कि जो हिस्सा बनकर तैयार हुआ है, वह एक ही दिन में उखड़ने लगा। सड़क के किनारे झड़ने लगे हैं और सीमेंट के साथ लगी रोड़ी भी बाहर दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के मानकों का पालन नहीं किया गया और घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसी कारण सड़क इतनी जल्दी खराब हो रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed