फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road should be widened as per the data of the Revenue Department

राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार चौड़ी हो सड़क

Sun, 29 Jun 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The road should be widened as per the data of the Revenue Department
हस्तिनापुर। कस्बे से ऐतिहासिक पंच प्यारे भाई धर्म सिंह जन्म स्थली सैफपुर कर्मचंदपुर गांव जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीण शनिवार को डीएम वीके सिंह से मिले। उन्होंने कहा कि चौड़ीकरण की आड़ में उनकी कृषि भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देश दिए जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में किसान सुशील‚ सचिन‚ चरण सिंह‚ मनीष‚ पूरण आदि ने शिकायत करते हुए बताया कि हस्तिनापुर से सैफपुर कर्मचंदपुर रजबहे की पटरी पर बनी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। यह मार्ग सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है। सिंचाई विभाग के अनुसार रजबहे की दोनों साइड की पटरी 33 फीट है। परंतु लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के चौड़ीकरण में किसानों की कृषि भूमि को बिना किसी अधिग्रहण के कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है। जो किसानों के साथ अन्याय है। किसानों की मांग है कि सिंचाई विभाग के राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराए। डीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed