{"_id":"69b6d565a820dc027f097d83","slug":"the-road-from-daurala-to-lavad-will-be-widened-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105386-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला से लावड़ तक मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला से लावड़ तक मार्ग का होगा चौड़ीकरण
विज्ञापन
- शासन ने करीब 19 करोड़ का बजट स्वीकृत किया
संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। दौराला से मसूरी जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और सरपट वाहन दौड़ सकेंगे। देर रात शासन से जारी पत्र में दौराला से लावड़ तक लगभग सात किलोमीटर तक मार्ग का चौड़ीकरण होगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया कि शासन से शनिवार रात पत्र विभाग को मिला। जिसमें दौराला स्थित दिल्ली-दून हाईवे से लावड़ के बीच लगभग सात किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। कार्य की कुल लागत 19.19 करोड़ रुपये है। हाल में इस सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। दोनों साइड से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण होने के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 10 मीटर हो जाएगी। विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर जारी कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसमें लगभग 25 दिन से एक माह का समय लगेगा।
लोगों में इस बात का संशय था कि सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण दौराला से मसूरी तक होगा। जबकि ऐसा नहीं है। अभी सिर्फ दौराला से आगे सात किमी तक ही चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मसूरी तक ही एस्टीमेट भेजा गया था। जिसे शासन से अनुमति मिल गई है। दूसरे फेज में लावड़ से मसूरी तक मार्ग चौड़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग बिजनौर हाईवे को दिल्ली-देहरादून हाईवे से जोड़ने वाला बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है।