फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The RK Sports team won the Federation Cup.

Meerut News: फेडरेशन कप में आरके स्पोर्ट्स की टीम जीती

Mon, 22 Jun 2026 07:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The RK Sports team won the Federation Cup.
- गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार देर रात को आरके स्पोर्ट्स और रॉकफोर्ड इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें आरके स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉकफोर्ड इलेवन को 23 रन से पराजित किया।
टॉस जीतकर रॉकफोर्ड इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी आरके स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 215 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए डॉ. फराज खान ने 52 गेंद में 94 रन बनाए। प्रभात शर्मा ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में रवि ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉकफोर्ड इलेवन की टीम 19.1 ओवर में 192 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नितिन भारद्वाज 33 रन और राहुल शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। आरके स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी में फैज और फराज ने दो-दो विकेट लिए। डॉ. फराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed