फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The reunion of the brothers (Bharat Milap) took place amidst chants of 'Jai Shri Ram', drawing a massive crowd.

Meerut News: जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ भरत मिलाप, उमड़ा जनसैलाब

Wed, 21 Oct 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
The reunion of the brothers (Bharat Milap) took place amidst chants of 'Jai Shri Ram', drawing a massive crowd.
जय श्रीराम के जयकारों के बीच संपन्न हुआ भरत मिलाप, उमड़ा जनसैलाब (स्रोत आयोजक ) फलावदा
फलावदा। श्री बूढ़ा शिव मंदिर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को भरत मिलाप का कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। श्रीराम और भरत की शोभायात्राएं गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। नगर पंचायत परिसर में दोनों शोभायात्राओं के मिलन पर श्रीराम और भरत के गले मिलने का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी सूरज सैनी ने पूजा-अर्चना और तिलक कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के प्रधान विशाल सैनी, उपप्रधान मनीष सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सैनी, सलाहकार ज्ञानेंद्र धीमान सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed