फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The region is bathed in the colours of the Tricolour; patriotic songs echo through schools and colleges.

Meerut News: तिरंगे के रंग में रंगा क्षेत्र, स्कूल-कॉलेजों में गूंजे देशभक्ति के तराने

Sun, 16 Aug 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
The region is bathed in the colours of the Tricolour; patriotic songs echo through schools and colleges.
- नगर पालिका से लेकर शिक्षण संस्थानों तक हुए कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दीं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। स्वतंत्रता दिवस पर सरधना क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा तो कहीं तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। नगर पालिका में अध्यक्ष सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों संजय, विनय, महावीर, कुलदीप, रिंकू, अर्जुन, सुनील और सोनू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
केके पब्लिक स्कूल में पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम, द्रोण पब्लिक स्कूल में प्रबंधिका छाया त्यागी, प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल और उपप्रधानाचार्य अरशद खान, ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में ध्वजारोहण के मौके पर निदेशक ठाकुर प्रतीश, प्रबंधक शाल्विक जैन, शिवानी जैन और प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट जोसफ्स डिग्री कॉलेज में फादर मार्टिन रावत ने ध्वजारोहण किया। प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।मंच संचालन डॉ. राजेश्वरी ने किया।

श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा में प्रबंधक बृजपाल सिंह, अध्यक्ष खेवेंद्र सिंह और प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने ध्वजारोहण किया।
कुलंजन स्थित मदरसा रशीद उल उलूम में भी धूमधाम से ध्वजारोहण हुआ। एसजी वर्ल्ड स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज का आयोजन भी किया गया। संध्या भारद्वाज को ‘एसजी तीज क्वीन’ का ताज पहनाया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रुचि गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed