फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rat entered turbine transformer and the sugar mill remained closed for seven hours in Baghpat

चूहे की शरारत से सात घंटे तक बंद रही सुगर मिल, ठीक करने पहुंची इंजीनियरों की टीम

Wed, 19 Feb 2020 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Feb 2020 01:01 AM IST
सार

चीनी मिल के टर्बाइन के ट्रांसफार्मर में चूहा घुसने से शार्ट सर्किट हो गया। सप्लाई ठप होने के कारण मिल सात घंटे बंद रही।

विज्ञापन
The rat entered turbine transformer and the sugar mill remained closed for seven hours in Baghpat
खाली पड़ी मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में सहकारी चीनी मिल रमाला के टर्बाइन के ट्रांसफार्मर में मंगलवार की सुबह चूहा घुसने से शार्ट सर्किट हो गया। सप्लाई ठप होने के कारण मिल सात घंटे बंद रही। इससे गन्ना लेकर आए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजीनियर्स की टीम ने फाल्ट ठीक कर मिल को चालू किया। 

विज्ञापन


उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्विनी तोमर ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे मिल की टर्बाइन के नीचे लगे ट्रांसफार्मर में चूहा घुस गया। तार आपस में टच होने से फाल्ट हो गया। इस कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी। करीब सात घंटे बाद इंजीनियरों ने फाल्ट को ठीक कर विद्युत सप्लाई शुरू की। इसके बाद मिल चालू हुई। प्रधान प्रबंधक आरबी राम का कहना है कि इलेक्ट्रिक फाल्ट की वजह से मिल को बंद करना पड़ा था। फाल्ट को ठीक कर मिल चालू कर दी गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रालोद ने भटके युवाओं के लिए बनाया नया संगठन, जयंत चौधरी बोले- बजट में किसी को कुछ नहीं मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गन्ना लेकर पहुंचे किसानों ने मिल बंद होने पर हंगामा किया। हाइवे पर बुग्ग्यिों की लंबी लाइन लग गई। जिस कारण वाहनों को इधर-उधर से निकालना पड़ा। हंगामा करने वालों में सोहनबीर, मंगत सिंह, रामेश्वर, जिले सिंह, रामफल, सुशील, दिनेश आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed