फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the rain releaves heat and dry

बारिश ने गर्मी और सूखे से राहत दी

Sun, 01 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
the rain releaves heat and dry
3ए - हस्तिनापुर क्षेत्र में बारिश से मौसम हुआ खुशगवार। (हस्तिनापुर) - फोटो : MAWANA
बारिश ने गर्मी और सूखे से राहत दी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। क्षेत्र में शनिवार को हुई बरसात से एक बार फिर किसानों ने राहत की सांस ली। लगभग दो सप्ताह बाद हुई बारिश फसलों के लिए फायदेमंद रही।
गांव तारापुर, सराय खादर, फाजलपुर, सहजादपुर, मानपुर में शनिवार शाम तेज बारिश हुई। किसान श्रीकिशन ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम है जिसके कारण फसलों को तैयार करने में अधिक खर्च आ रहा है और सिंचाई अधिक करनी पड़ रही है। जगबीर सिंह ने कहा बारिश कम हुई है। हालांकि जितनी बारिश हो उतना ही धान की फसल को फायदा पहुंचेगा। किसान विजयपाल के मुताबिक निचले इलाकों में अच्छी फसल खड़ी हुई हैं किसान खुश है। वहीं, सरदार सुंदर सिंह ने कहा कि धान और गन्ने की फसल को अधिक पानी की जरूरत है। इन फसलों में भी इस समय सूखा है शाम हुई बारिश से किसानों को गर्मी से राहत मिलेगी।

------------
जयंती माता मंदिर में भंडारा हुआ
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक पांडव टीले पर स्थित जयंती माता मंदिर के प्रांगण में स्थापित शनि शिंगणापुर महाराज का शनिवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। जयंती माता शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश कुमार उर्फ पप्पू गुर्जर ने बताया कि हर शनिवार, रविवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित होते है। जिसमें दूर से श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। कार्यक्रम में बीर बहादुर, अमित गोयल, नवल रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, अमित मोहन गुप्ता, विजय रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, पंडित इला दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed