फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rain fell in the countryside as soon as the weather turned

बारिश ने बढ़ाई उमस, लोग हुए परेशान

Sun, 06 Sep 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The rain fell in the countryside as soon as the weather turned
तापमान एवं उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बीते चार दिन से बढ़ते तापमान के चलते भीषण गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार सुबह में भी चटख धूप निकली परंतु दोपहर में मौसम ने करवट ली और देहात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
सितंबर के प्रारंभ से ही प्रचंड गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इबढ़ते तापमान एवं उमस से दिन रात चेन नहीं मिल पा रहा। बारिश की बेरुखी ने फसलों को बहुत नुकसान पहुंचाया। वहीं, शनिवार को चटख धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई परंतु दोपहर में मौसम ने करवट ली। इसके परिणामस्वरूप देहात क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम में उमस ओर बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दो से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। वहीं, मेरठ का औसत एक्यूआई 76 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
लो प्रेशर बनने से मौसम में बदलाव देखने को मिला और देहात क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश हुई। रविवार को मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि हल्की घटा छाए रहने की संभावना है।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed