{"_id":"6769af861997b44655024084","slug":"the-process-of-infiltration-in-bollywood-started-with-musical-night-shows-meerut-news-c-27-1-smrt1009-139026-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: म्यूजिकल नाइट शो से शुरू हुआ बॉलीवुड में घुसपैठ का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: म्यूजिकल नाइट शो से शुरू हुआ बॉलीवुड में घुसपैठ का सिलसिला
Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले गिरोह के सरगना लवी उर्फ सुशांत ही नहीं बल्कि पूर्व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की की भी कलाकारों से नजदीकियां रही हैं। बॉलीवुड में घुसपैठ का यह सिलसिला म्यूजिकल नाइट शो से चालू हुआ था।
यूं तो अपहरण कांड में लवी पाल उर्फ सुशांत को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मगर इस केस में गिरफ्तार किए गए सार्थक उर्फ रिक्की के भी कलाकारों से संबंध रहे हैं। यह सिलसिला शुरू हुआ था साल 2018 में। साल 2017 में सार्थक की मां नगर पालिका की सभासद चुनी गईं थीं, मां से पहले वाले कार्यकाल में सार्थक खुद सभासद था। अब नगर पालिका की ओर से बिजनौर की प्रदर्शनी में म्यूजिकल नाइट शो कराया गया।
इस शो में कार्यक्रम अध्यक्ष सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की को बनाया गया था, इस शो में कायनात अरोड़ा को बुलाया गया। इसके बाद से ही आरोपी सार्थक बालीवुड के अन्य कलाकारों के भी संपर्क में आ गया। इसके साथ ही सार्थक के साथी लवी पाल ने भी कलाकारों से संपर्क साधा।
विज्ञापन
लवी पाल अपनी पत्नी के साथ सुनील पाल की फिल्म कॉफी विद एलोन के प्रमोशन में भी शामिल हुआ था। इसके साथ ही लवी पाल मुंबई आता जाता रहता था। वहीं अरुण बख्शी भी कई बार बिजनौर आ चुके हैं। अब गिरफ्तार होने के बाद लवी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कॉफी विद एलोन में उनका सात लाख रुपया लगा है।