फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problem will be solved by the postal department by organizing Aadhar card camps.

Meerut News: वार्डों में आधार कार्ड शिविर लगाएगा डाक विभाग

Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
The problem will be solved by the postal department by organizing Aadhar card camps.
मेरठ। डाक विभाग छात्रों के साथ ही आम लोगों के लिए अलग-अलग वार्डों में आधार कार्ड शिविर लगाएगा। इसमें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आधार बायोमेट्रिक पंजीकरण, पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और फोटो आदि में सुधार किया जाएगा। सीनियर पोस्टमास्टर कृष्ण चंद्र ने बताया कि 19 नवंबर को वार्ड 51 में साबुन गोदाम में पार्षद राजेंद्र उपाध्याय के आवास पर शिविर लगेगा। इसके साथ ही 21 नवंबर को वार्ड 43 के ब्रह्मपुरी में पूर्वी पार्षद सारिका के आवास पर, 26 को वार्ड 34 में शिव शक्ति नगर में पार्षद राजकुमार गुप्ता के आवास पर शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, 28 नवंबर को वार्ड छह के मोहकमपुर से पार्षद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि यहां शिव पंचायत मंदिर पर शिविर लगेगा। शिविरों में दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे। इनमें एक ऑपरेटर और दूसरा कागजों की वेरिफिकेशन के लिए होगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने आधार से जुड़ीं समस्याएं दूर करने के लिए अपने पास जरूरी दस्तावेज रखें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed