फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The problem of water drainage in Rasulpur Kailora has not been solved

रसूलपुर कैलोरा में पानी निकासी की समस्या का नहीं हुआ समाधान

Fri, 18 Apr 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The problem of water drainage in Rasulpur Kailora has not been solved
-समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष, संपूर्ण समाधान दिवस में भी कर चुके शिकायत
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव रसूलपुर कैलोरा में गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान को पहुंची टीम भी समस्या का समाधान नहीं करा सकी। ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
रसूलपुर कैलोरा के ग्रामीण काफी समय से गंदे पानी की निकासी को लेकर परेशान हैं। ग्रामीण कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार मंसूरपुर राजीव त्यागी, एडीओ पंचायत अरुण कुमार, ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार गांव पहुंचे। टीम ने पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराकर गांव खोकनी में निर्माणाधीन टंकी की भूमि में शॉकपिट बनाकर समस्या का समाधान कराने की बात कही, जिसका खोकनी के ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के कारण टीम बेबस हो गई और ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं निकल सका।

-------------------------------------------
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या का नहीं हुआ समाधान
रसूलपुर कैलोरा ग्राम प्रधान के पति सुभाष ने बताया कि गांव खोकनी में टंकी की भूमि में शॉकपिट बनाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया, जिसके कारण समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने एक ग्रामीण पर सरकारी नाली तोड़ने और बंजर भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ही बंजर भूमि है, जिसकी लेखपाल ने ठीक प्रकार से पैमाइश नहीं की। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि जिस ग्रामीण के खेत में नाली बनी थी, अब वह नाली नहीं बनने दे रहा है। गांव में बंजर भूमि देखी जा रही है। गंदे पानी की निकासी के लिए कोई अन्य समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed