{"_id":"6806b3ee073b6da37905cfef","slug":"the-pond-was-filled-with-garbage-waterlogging-occurred-in-front-of-the-martyrs-memorial-in-bhamauri-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107908-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब गंदगी अटा, भामौरी में शहीद स्मारक के सामने हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब गंदगी अटा, भामौरी में शहीद स्मारक के सामने हुआ जलभराव
विज्ञापन
सरधना। गांव भामौरी में तालाब ओवरफ्लो होने पर शहीद स्मारक के सामने हो रही जलभराव की समस्या। ग्रा
सरधना। गांव भामौरी में शहीद सरोवर सफाई नहीं होने के कारण ओवरफ्लो हो गया है। इस कारण शहीद स्मारक के सामने रास्ते पर जलभराव हो गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
गांव भामौरी निवासी अजय सिंह पुत्र आनंद सिंह ने डीएम से की शिकायत में बताया कि शहीद स्मारक के सामने स्थित शहीद सरोवर की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है। गंदगी से अटने के कारण सरोवर का पानी ओवरफ्लो होने से रास्ते पर जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी सरोवर की सफाई नहीं हुई है, जबकि आए दिन शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। इसमें आए दिन जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके किसी ने सरोवर में फैली गंदगी की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सरोवर में फैली गंदगी के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
गांव भामौरी में स्थित तालाब में बीती 22 फरवरी को सात वर्षीय बच्चे अरहान पुत्र नूर मोहम्मद की खेलते समय गिरने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद आज तक शहीद सरोवर की साफ सफाई नहीं हुई है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।