फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police attached property of nine crores of former minister Yakub Qureshi in Meerut

Meerut: मीट माफिया याकूब की उल्टी गिनती शुरू, पुलिस ने कुर्क की नौ करोड़ की संपत्ति, पत्नी के नाम हैं खेत

Thu, 23 Mar 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Mar 2023 08:45 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व मंत्री व मीट माफिया याकूब कुरैशी की उल्टी गिनती शुरू हो गई। पुलिस ने गुरुवार को याकूब की नौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

विज्ञापन
The police attached property of nine crores of former minister Yakub Qureshi in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पूर्व मंत्री व मीट माफिया हाजी याकूब की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गई है। याकूब की अवैध संपत्ति के चिह्निकरण के बाद गुरुवार से पुलिस ने इस संपत्ति को कुर्क करना शुरू कर दिया। जिस कड़ी में आज खरखौदा क्षेत्र स्थित दो खेत कुर्क किए गए। जिनकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट के मामले में हाजी याकूब कुरैशी फिलहाल सोनभद्र जेल में बंद है। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-ए में याकूब द्वारा मीट के अवैध कारोबार से कमाई गई अवैध संपत्ति में पुलिस ने 29 भवनों और प्लॉट सहित 32 लग्जरी गाड़ियों को चिन्हित किया है। जिनकी कीमत लगभग 31 करोड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी

सीओ किठौर रूपाली राय के नेतृत्व में ब्रहस्पतिवार को कई थानों की पुलिस खरखौदा थाना क्षेत्र के शाकरपुर गांव में पहुंची। जहां पुलिस ने आज पहले चरण में इस गांव में स्थित याकूब के दो खेतों को कुर्क किया।

यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें

रूपाली राय ने बताया कि कुर्क किए गए दोनों खेत याकूब की पत्नी संजीदा बेगम के नाम पर हैं। जिनकी कीमत लगभग नौ करोड़ है। उन्होंने बताया कि जल्द ही याकूब की अन्य संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed