फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the police arrest on person in gur vayapari house robbery

गुड़ व्यापारी के घर लूट में एक आरोपी पकड़ा

Sun, 14 Jul 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
the police arrest on person in gur vayapari house robbery
13पीजीएच2ए - पीडित गुड व्यापारी के यहां पहुंचे विधायक दिनेश खटीक। - फोटो : PARIKESHGARH
गुड़ व्यापारी के घर लूट में एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गुड़ व्यापारी के घर में हुई लूट के मामले में पुलिस सीसी टीवी कैमरे के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित व्यापारी से मिलने हस्तिनापुर विधायक भी पहुंचे और पुलिस को कार्रवाई की बात कही।

जानकारी हो कि शुक्रवार सुबह 6 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने गुड़ व्यापारी विरेंद्र सिंह के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेते हुए लाखों रुपये की ज्वेलरी व नकदी लूट ली थी। घटनास्थल से 50 मनीटर स्थित नवीन गुड़ मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने खंगाली। जिसमें दो संदिग्ध पुलिस को घूमते दिखाए दिए। पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक से घटना के बारे में पूछताछ में लगी है। वहीं पुलिस के अनुसार डीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सीसी टीवी कैमरे की फुटेज भी देखी गई है। जिसमें तीन बदमाश मंडी परिसर की दीवार के पास जंगल से होते हुए मवी मार्ग पर जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस बदमाशों को आसपास का ही मानकर चल रही है। घटना में शनिवार को पीड़ित गुड़ व्यापारी विरेंद्र के घर विधायक दिनेश खटीक पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विधायक ने एसएसपी को फोन कर खुलासे की बात कही। इस दौरान चेयरमैन अमित मोहन टीपू, व्यापार संघ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, रोहित धामा, गुड्डू प्रजापति, नागेश शर्मा, रणपाल गुर्जर, प्रवेज, सचिन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विजयपाल रस्तौगी, पंकज मित्तल, संजीव गर्ग व पंवन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed