फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The plot adjacent to the hospital was measured for the link road

लिंक रोड के लिए अस्पताल के बराबर वाले प्लॉट की हुई पैमाइश

Sat, 30 Aug 2025 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
The plot adjacent to the hospital was measured for the link road
- मेरठ विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और तहसील की टीम ने किया मुआयना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। रेलवे रोड को बागपत रोड से जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए आखिरकार शनिवार को हलचल तेज हो गई। आशीर्वाद अस्पताल प्रबंधन को नोटिस देने के बाद चिकित्सक, उपाध्यक्ष से मिले। उन्होंने अस्पताल की जमीन देने का आश्वासन दिया। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा), लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और सदर तहसील की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। आशीर्वाद अस्पताल और बराबर के भूखंड की पैमाइश की गई। भूखंड से जमीन लेने के प्रस्ताव को परिचालन बैठक बाई सर्कुलेशन से पारित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बागपत रोड पर आशीर्वाद अस्पताल के प्रदीप बंसल, दीपेंद्र कुमार बंसल व प्रवेश गुप्ता को मेडा ने नोटिस जारी किया था। इसमें कहा गया है कि जोन सी के अंतर्गत करीब 350 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आशीर्वाद अस्पताल का निर्माण करीब 40 साल पुराना है। मेरठ विकास प्रधिकारण (मेडा) से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अस्पताल का संचालन हो रहा है। इसके लिए 2 सितंबर तक का समय देते हुए स्वीकृत नक्शा एवं अन्य दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। शनिवार को ही प्रदीप बंसल प्राधिकरण में उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना से मिलने पहुंचे और अस्पताल का हिस्सा देने को सहमति जताई।
विज्ञापन

मेडा के अधिशासी अभियंता पवन भारद्वाज, लोनिवि के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह, सहायक अभियंता अंकित कुमार तथा तहसील की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। अस्पताल तथा इससे सटे एसके गुप्ता के भूखंड की पैमाइश की गई। प्लॉट का फ्रंट सात मीटर का है जबकि गहराई करीब दस मीटर है। उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि मेडा, लोनिवि व तहसील की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी जमीन देने पर सहमति जताई गई। उपाध्यक्ष ने कहा कि लिंक रोड शुरू करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed