फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The players executed cover drives and also displayed their skills in bowling.

Meerut News: खिलाड़ियों ने लगाए कवर ड्राइव, गेंदबाजी में भी दिखाया हुनर

Fri, 10 Jul 2026 07:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
The players executed cover drives and also displayed their skills in bowling.
- ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में हुआ कैंप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में पानी भरने के कारण कोई मैच नहीं हो सका। इस कारण क्रिकेट कोच अतहर अली की ओर से ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट कैंप लगाया गया। इसमें 100 से अधिक क्रिकेटर शामिल हुए। कैंप में बच्चों को रक्षात्मक शॉट्स खेलना, गेंदबाजी, कवर ड्राइव आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
अतहर अली ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। अभी यह कैंप जारी रहेगा। पहले दिन बल्लेबाजों को कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव, कट शॉट, डिफेंस आदि तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। बल्लेबाजी के बाद तेज और स्पिन गेंदबाजों को अभ्यास कराया गया। लेग स्पिन, ऑफ स्पिन, गुगली, कटर, यॉर्कर आदि गेंद डालना सिखाया गया। खिलाड़ियों को आगामी दिनों में होने वाले अंडर-14, अंडर-16 आदि के ट्रायल्स के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अंडर-9, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-16 सहित सभी वर्ग में क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर रजनी, खुशबू आदि लोग भी कैंप में मौजूद रहे। कोच ने बताया कि गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया है। जल्द ही इसमें जूनियर और सब जूनियर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed